सकलडीहा पुलिस ने गोवंश तस्करी के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तारी
सकलडीहा पुलिस को बड़ी सफलता
गोवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
खड़ेहरा पेट्रोल पंप के पास दबोचा गया आरोपी
चंदौली जनपद की सकलडीहा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेन्द्र राय पुत्र स्व. बाबूलाल राय निवासी ग्राम महगांव शिवपुर थाना बलुआ के रूप में हुई है। वह लंबे समय से गोवंश की अवैध तस्करी में लिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को सुबह 10:30 बजे खड़ेहरा पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया के समीप से हरेन्द्र राय को दबोच लिया।
गोवंश तस्करी का मामला
बताते चलें कि 24 अगस्त 2025 को हरेन्द्र राय अपने टाटा ACE गोल्ड मालवाहन (संख्या UP67 BT 4085) से दो गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक बिहार राज्य ले जा रहा था। इस दौरान भोजापुर देशी शराब ठेका के पास से पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया था। उस समय अभियुक्त फरार हो गया था, जबकि उसके गैंग के दो साथी—जोगिन्दर राय और महेन्द्र राय को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस टीम को मिली सफलता
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लगातार गोवंश की अवैध तस्करी करता था। उस पर थाना सकलडीहा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस सफलता में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक जगदीश यादव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल प्रश्विन कुमार दूबे और कांस्टेबल संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध गोवंश तस्करी और गोवध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








