सकलडीहा पुलिस ने देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रात में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा आरोपी
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
चंदौली जिले की सकलडीहा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 30 पाउच देशी शराब (ब्रांड ब्लू लाइम) बरामद की है। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 6 लीटर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई। शराब तस्करी पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:47 बजे सकलडीहा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नागेपुर, ब्लॉक नहर पुल के पास दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार उर्फ कल्लू जायसवाल (उम्र 60 वर्ष), पुत्र स्व. उमानाथ जायसवाल, निवासी सकलडीहा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सकलडीहा में मुकदमा संख्या 155/2025, धारा 60, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी तथा कांस्टेबल अनिल कुमार प्रजापति की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
अधिकारियों की निगरानी
इस अभियान की पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनन्त चंद्रशेखर (आई.पी.एस.) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में हुई। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







