जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नोनार गांव के प्रॉपर्टी डीलर की मुंबई में हत्या से गांव में छाया मातम, कई सालों से संजय कर रहा था अपना कारोबार

इसी दौरान रविवार को सायंकाल किसी के द्वारा उनको घर से बुलाया गया और मुंबई में ही अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में सूचना आने के बाद ग्रामीण भी शोकाकुल हो गए।
 

 प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में विवाद के बाद हत्या

घर से बुलाकर करवायी गयी संजय प्रजापति की हत्या

ससुराल की शादी में गांव आया था पूरा परिवार

चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी संजय प्रजापति की मुंबई में प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में विवाद के कारण हत्या होने के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना की जानकारी होने के बाद रिश्तेदार, नातेदार, सगे-संबंधी नोनार गांव में पहुंचकर मृतक संजय प्रजापति के पिता व परिजनों से घटना की जानकारी लेकर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Murder in Mumbai

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी संजय प्रजापति अपने भाई अवधेश प्रजापति के साथ कई वर्षों से मुंबई के बसाव मोहल्ले में रहकर पहले तो प्राइवेट नौकरी करते थे, फिर पैसा होने के बाद सुदी किश्ती का कार्य चालू किया और जब अधिक पैसा हो गया तो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने लगे।

इसी दौरान रविवार को सायंकाल किसी के द्वारा उनको घर से बुलाया गया और मुंबई में ही अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में सूचना आने के बाद ग्रामीण भी शोकाकुल हो गए।

बताया जा रहा है कि मुंबई के बसाव में संजय अपने भाई अवधेश व पत्नी-बच्चों के साथ रहते थे। उनको तीन पुत्रियां ही हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी और पुत्रियां गांव में आए थे। उनके ससुराल में शादी थी, जहां कार्यक्रम में शामिल होकर सभी लोग पुनः मुंबई चले गए थे।

उनके पिता और परिजन घर पर रहते हैं। इस घटना के बाद परिवार को बेहद सदमा लगा है।
परिजनों के अनुसार संजय प्रजापति के शव की अंत्येष्टि मुंबई में ही की जा रही है और उनका क्रियाकर्म उनके पैतृक गांव नोनार से किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*