जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वट सावित्री के त्यौहार के दिन पीपल के पेड़ पर लटकी मिली लाश, संजय तिवारी के रूप में हुयी पहचान ​​​​​​​

सदर कोतवाली क्षेत्र के धनऊर गांव में आज पीपल के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी ।
 

पीपल के पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव

ग्रामीणों में लटकती लाश देख मचा हड़कंप

लाश की पहचान कर जांच में जुटी पुलिस

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के धनऊर गांव में आज पीपल के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल मौके पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


दरअसल आज वट सावित्री के त्यौहार पर गांव की महिलाएं सुबह-सुबह पीपल के पेड़ में पूजा करने के लिए शिव मंदिर में पीपल के पेड़ में पूजा करने जा रही थी। तभी सामने पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। जिससे महिलाएं भयभीत हो गई और शोर मचाने लगी। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।  शव की पहचान सकलडीहा निवासी संजय तिवारी 40 वर्ष के रूप में हुई है । लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिसव ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस सम्बंध में सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति का पीपल के पेड़ से लटकता शव मिला है। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

                                                                                                                                                                                                                                     

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*