हत्या के मामले में थी सतीश पटेल की तलाश, मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने किया अरेस्ट
अरविंद यादव हत्या मामले में था शामिल
मुगलसराय पुलिस को मिली सफलता
हत्या के वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ दबोचा
चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार देर रात पूर्व में हत्या के मामले में वांछित सतीश पटेल को एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त जीआरपी बैरक के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सतीश पटेल (22 वर्ष) पुत्र प्रेमनाथ पटेल, निवासी सिकटिया परशुरामपुर, थाना अलीनगर, चंदौली के रूप में हुई। वह थाना मुगलसराय के मुकदमा अपराध संख्या 368/25 में धारा 103(1)/324(2)/352/3(5)/249/61(2)/45 BNS व 7 CLA Act के तहत वांछित था। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 400/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सतीश ने बताया कि अरविंद यादव हत्या मामले में उसे रोहित यादव ने काजू की दुकान पर बुलाया था। वहां से वह और उसके साथी मोटरसाइकिल से अरविंद यादव के घर गए, लेकिन वहां न मिलने पर उसके जिम पहुंचे, जहां गोलीकांड हुआ। सतीश का दावा है कि उसने गोली नहीं चलाई, हालांकि बरामद तमंचा और कारतूस घटना के दिन भी उसके पास था।
- बरामद सामान और असलहा
- एक देशी तमंचा .315 बोर
- एक जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, रेलवे कॉलोनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार,
हेड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








