जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर में चल रहा था सेक्स रैकेट: दलाल के साथ एक महिला भी हुयी अरेस्ट

चंदौली कोतवाली पुलिस ने मझवार स्टेशन के पास एक मकान में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। मौके से एक महिला संचालक और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है।

 
 

चंदौली में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

मझवार स्टेशन के पास पकड़ा गया सेक्स रैकेट

भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं और कंडोम बरामद

देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

चंदौली जनपद में अपराध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 08 मार्च 2026 को क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर, शारदा अस्पताल के समीप एक मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला पुलिस बल के साथ मिलकर संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान कमरे से एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान अमरावती (33 वर्ष), निवासी प्रतापपुर और पुरुष की पहचान रजत जायसवाल उर्फ मोनू (32 वर्ष), निवासी किदवई नगर, चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह ग्राहकों से पैसे लेकर अपने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती थी।

भारी मात्रा में सामग्री बरामद
पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बरामदगी विवरण के अनुसार, पुलिस ने 1680 पैकेट निरोध (कंडोम), शक्तिवर्धक दवाओं (VIGORE 100 mg) की दो डिब्बियां और 180 ml अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त की है।

पुलिस टीम और कानूनी कार्यवाही
इस सफल अभियान को क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, रावेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार यादव, कौशल यादव और महिला आरक्षी विनीता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3/4/5/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*