जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शैलेश उर्फ सिद्धांत की हत्या के मामले में रोहित भारती अरेस्ट, ये था हत्या का असली कारण

मुगलसराय पुलिस की ओर से मिली जानकारी में बताया गया है कि मृतक शैलेश कुमार उर्फ सिद्धांत की हत्या का कारण मृतक शैलेश का विशाल भारती की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग होने के कारण दोनों के बीच अंदरूनी विवाद होना था।
 

12 जुलाई को 3  लोगों ने मिलकर की थी हत्या

 शैलेश का विशाल भारती की चचेरी बहन से था चक्कर

प्रेम प्रसंग में दोनों के बीच चल रही थी रंजिश

विशाल भारती ने दी थी हत्या की सुपारी

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 12 जुलाई 2022 को हुई शैलेश कुमार उर्फ सिद्धांत की हत्या के मामले में अभियुक्त रोहित भारती पुत्र दरोगा को गिरफ्तार किया है और हत्या के मामले का खुलासा किया है।

 मुगलसराय पुलिस की ओर से मिली जानकारी में बताया गया है कि मृतक शैलेश कुमार उर्फ सिद्धांत की हत्या का कारण मृतक शैलेश का विशाल भारती की चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग होने के कारण दोनों के बीच अंदरूनी विवाद होना था।

इस मामले में बताया जा रहा है गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए अभियुक्त रोहित भारती ने बताया कि शैलेश की हत्या विशाल भारती के ही कहने पर की गयी थी। इसकी हत्या में उसके साथ राहुल और बाजू भी शामिल थे। तीनों ने मिलकर शैलेश की हत्या की थी। तीनों लोग 12 जुलाई को एक साथ चाय पीने के बहाने सिद्धांत उर्फ शैलेश के कमरे पर गए और दिन में दोपहर के 2:00 बजे के आसपास मौका पाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। 

हत्या करने के बाद सभी लोग उसको पंखे पर टांगने की कोशिश की जा रही थी, ताकि वे घटना को आत्महत्या का रूप दे सकें। लेकिन हड़बड़ी में वह उसे सही से टांग नहीं पाए और दरवाजा बंद करके मौके से भाग निकले।

 इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने रोहित भारती पुत्र दरोगा को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। इसकी गिरफ्तारी आज काली महाल के काली मंदिर के पास से हुई है। इस को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय,  कांस्टेबल आकाश सिंह और कांस्टेबल अभिषेक सिंह शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*