जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चेकिंग के दौरान एक फ्रॉड चढ़ा धीना पुलिस के हत्थे, लाखों के गबन का आरोप

अपराधी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, महुजी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार निषाद शामिल थे।
 

 धोखाधड़ी के मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी

धीना पुलिस ने आरोपी श्लोक बिन्द  को किया गिरफ्तार

महुंजी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दबोचा

चंदौली जनपद की थाना धीना पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी, जब एक धोखाधड़ी के आरोपी को महुंजी तिराहे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर लाखों की धनराशि हड़पने का आरोप है, जिसकी शिकायत पहले ही थाना धीना में दर्ज कराई जा चुकी थी।

dhina police

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर (IPS) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना धीना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्लोक बिन्द (उम्र 42 वर्ष) पुत्र स्व. हरिद्वार बिन्द, निवासी ग्राम मेढ़ान, थाना धीना, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसे पुलिस टीम ने महुंजी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दबोचा।

मामला क्या है?
यह गिरफ्तारी वर्ष 2024 में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले से जुड़ी हुई है। दिनांक 4 सितंबर 2024 को वादी राजेश कुमार सिंह (निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ) जो कि श्रावस्ती एग्रोटेक प्रा. लि. नामक कंपनी में लीगल एक्जीक्यूटिव हैं, ने थाना धीना में तहरीर दी थी कि आरोपी श्लोक बिन्द ने मुर्गीदाना व्यवसाय के नाम पर कंपनी से 3,85,943/- की धनराशि लेकर जानबूझकर उसका भुगतान नहीं किया और रकम हड़प ली।

इस शिकायत पर थाना धीना में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 78/2024, धारा 409 भादवि (विश्वासघात कर संपत्ति का गबन) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चंदौली पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ जिले में जारी सख्त रुख का उदाहरण है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता पर सराहना भी दी है।
अपराधी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, महुजी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश प्रकाश सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार निषाद शामिल थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*