जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

पहले फर्जी तरीके से बेची जमीन..फिर खरीदार को देने लगा धमकी, इनाम घोषित होने पर पुलिस ने दबोचा

यह गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और टीम के सूझबूझ से संभव हो सकी। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया औॅर डीआईजी श्री वैभव कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
 

25,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त सोहराब गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रजिस्ट्री के समय गवाह के तौर पर शामिल था सोहराब 

चंदौली जिले में थाना मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 हजार के इनामिया और वांछित अभियुक्त सोहराब को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। कटेसर गांव के रहने वाले इस शातिर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

mughalsarai kotwali

बताते चलें कि यह गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और टीम के सूझबूझ से संभव हो सकी। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया औॅर डीआईजी श्री वैभव कृष्ण एवं पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे कटेसर गांव से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

मामले के वादी और बनारस के रहने वाले बालेश्वर दास वैष्णव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 10 जनवरी 2008 को कटेसर स्थित भूमि आराजी संख्या 439 व 467 (रकबा 21-3/4 डिसमिल) दो लाख रुपये में तीजा देवी से खरीदी थी। रजिस्ट्री के समय गवाह के तौर पर अभियुक्त सोहराब व घनश्याम मौजूद थे, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी चौहद्दी दिखाकर बैनामा कराया। जब वादी मार्च 2024 में भूमि की बाउंड्री कराने पहुंचे तो घनश्याम ने यह कहकर मना कर दिया कि जमीन अब नहीं मिलेगी।
इसके बाद इस मामले में थाना मुगलसराय में दिनांक 19 जून 2024 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वह मुकदमा अपराध संख्या -231/2024 धारा 420/467/468/471/504/506 भादवि के मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियुक्त घनश्याम को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त सोहराब फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में गगनराज सिंह, अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल नजाकत शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*