जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ फिर पकड़ा गया सोनू खान, सतपोखरी गांव का है रहने वाला

आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना मुगलसराय में अलग-अलग वर्षों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
 

पुलिस चेकिंग के दौरान मिली सफलता

तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में निकला आरोपी का आपराधिक इतिहास

पहले भी 3 बार आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

चंदौली जिले में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुगलसराय पुलिस ने शनिवार को एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, थाना मुगलसराय टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महाबलपुर स्थित देशी शराब की दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध तमंचा और कारतूस लेकर खड़ा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सानू उर्फ सोनू खान (24 वर्ष) पुत्र जमील उर्फ कुलकुल, निवासी ग्राम सतपोखरी थाना मुगलसराय के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

sonu khan arrested

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना मुगलसराय में अलग-अलग वर्षों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और कांस्टेबल मोहन सैनी शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*