महिला पर जानलेवा हमला करने वाला अरेस्ट, सकलडीहा पुलिस ने सुभाष राय को दबोचा
गैर इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद
पीड़िता को मिला न्याय का भरोसा
चंदौली जनपद के थाना सकलडीहा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सुभाष राय पुत्र स्वर्गीय जगदीश राय, निवासी ग्राम पदुमनाथपुर को आज सुबह 9:30 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की मेज की पट्टी (सिरई) भी बरामद की गई।
घटना का पूरा विवरण
यह मामला 17 जुलाई 2025 को सामने आया, जब सुबह लगभग 6 बजे पीड़िता चंद्रकला अपने खेत में जबरन धान की रोपाई की शिकायत दर्ज कराने थाना सकलडीहा जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही बजरंगी राय, सुभाष राय और राजू राय ने उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया। हमले में पीड़िता को सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई।
आरोपी और बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष राय (उम्र 51 वर्ष) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 124/2025, धारा 110/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। उसके कब्जे से 3.5 फीट लंबी व 2x1.25 इंच मोटी लकड़ी की पट्टी बरामद हुई है, जिसे हमले में इस्तेमाल किया गया था।
पुलिस टीम की सक्रियता से सफलता
गिरफ्तारी की इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) और क्षेत्राधिकारी रघुराज के निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राणा प्रताप यादव और कांस्टेबल रणविजय शामिल रहे। इस गिरफ्तारी से जहां पीड़िता और ग्रामीणों में राहत की भावना है, वहीं पुलिस की तत्परता से अपराधियों को कड़ा संदेश भी गया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








