जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चोर चोरी में मस्त बबुरी पुलिस गश्ती से पस्त,क्षेत्र में लगातार दूसरी चोरी की घटना में ग्रामीणों में दहशत,पुलिस के गले की फांस बने शातिर चोर

वही गांव के लोगों ने सुबह टहलते वक्त देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि बबुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 
 

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र सिकरी गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर, पंखा,कूलर  कैमरा तीन वीआईपी कुर्सी सहित अन्य सामान चोरी कर ली। वही बबुरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से स्थानी लोगों में दहशत का माहौल है।

thief in baburi area
बता दें कि बबुरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से स्थानी लोगों में दहशत का माहौल है। वही बबुरी थाना क्षेत्र के सिकरी गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलईडी टीवी ,कैमरा,तीन वीआईपी, पंखा, कूलर  कुर्सी,सहित अन्य सामान चोरी कर ली। वही गांव के लोगों ने सुबह टहलते वक्त देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि बबुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

thief in baburi area

 आपको बता दें कि 24 मार्च को चंदाइत गांव में अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का गेट का ताला तोड़कर कई सामानों पर चोरी कर ली थी। वही चंदाइत गांव के ग्राम प्रधान रामाश्रय सिंह ने बबुरी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। वही बबुरी पुलिस की निष्क्रियता यह है कि क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई चोरियों का खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा सक रही है। इससे चोरों का मन बढ़ा हुआ है वही एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में भय बना हुआ है।


इस संबंध में बबुरी थाना प्रभारी अमित कुमार  ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत भवन में चोरी  की शिकायत की गई है। जिसमें वहां के कई सामान गायब है इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच की जा रही है जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*