जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विम बार कंपनी के कर्मचारी बनकर घूम रहे हैं ठग, ऐसे उड़ा दिए लाखों के गहने ​​​​​​​

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके गहने लेकर फुर्र हो गए हैं। गहना साफ करने का झांसा देने वाले ठग महिला के लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए।
 

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव की घटना

महिलाओं को दिया गहने साफ करने का ऑफर

 जानिए कैसे शिकार बनाते हैं ये शातिर ठग

 

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके गहने लेकर फुर्र हो गए हैं। गहना साफ करने का झांसा देने वाले ठग महिला के लाखों के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि अपने आपको बिमबार कंपनी का कर्मचारी बात कर दो बाइक सवार  ठग महिलाओं के गहने साफ करने के लिए रौना गांव में बाइक से पहुंचे। महिलाओं के पास जाकर उन्होंने बताया कि वह गहनों को साफ करके अपने कंपनी के सामान का सभी लोगों को नमूना दिखाना चाहते हैं। वह विम बार कंपनी की ओर से आए हैं, जो गांव में अपने प्रोडक्ट का प्रचार कर रही है।

रौना गांव निवासी सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर हरिशंकर तिवारी के घर पर पहुंचे इन दोनों ठगों ने विम बार कंपनी का कर्मचारी बनाकर घर की महिलाओं को गहने साफ करने का ऑफर दिया। इसके बाद महिलाओं ने सबसे पहले अपनी पायल निकाल कर साफ करने को दी, तो उन्होंने पायल साफ करके लौटा दिया और उसके बाद सोने की चेन और अन्य गहने भी मांगे। फिर गहनों को एक टिफिन बॉक्स निकाल कर उसमें पानी डाला और कहा कि इसको गैस पर रखकर गर्म करिए। इसमें सारे गहने हैं। आधे घंटे बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो सारे गहने निकाल लीजिएगा। इतनी देर में वे गहने झटक चुके थे।

 जब महिला उसे टिफिन बॉक्स को गर्म करने के लिए लेकर घर में गई, तब तक दोनों तक बाइक लेकर भाग निकले। महिला ने जब पानी गर्म करने के बाद उसे खोल कर देखा तो गहने उसमें से गायब थे। गहने गायब देखकर महिला के होश उड़ गए और वह चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद पूरे परिवार को इस घटना की सूचना दी तो पीड़िता के पुत्र योगेश तिवारी ने मुगलसराय कोतवाली में जाकर ठगों के खिलाफ गहने गायब करने की तहरीर दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*