जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरी, पुलिस ने ली तहरीर

अमावल गांव निवासी रणविजय सिंह धरहरा मड़ई पर अपना पंपिंग सेट लगाए हुए हैं। पंपिंग सेट का खेती बाड़ी से संबंधित सामान भी रखते हैं, जहां पर ट्रैक्टर की एक ट्रॉली भी खड़ी कराई गई थी।
 

धरहरा मड़ई गांव से ट्रॉली गायब

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जल्द बरामद करने का किया दावा

चंदौली जिले की सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में अब तो ट्रैक्टर और ट्रॉली की भी चोरी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल चौकी की धरहरा मड़ई गांव से रविवार की रात में पंपिंग सेट पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को चोरों ने चुरा लिया है। इस घटना की सुबह सोमवार को जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तो वह भौचक्का रह गया। आसपास में काफी खोजबीन के बाद जब ट्रॉली नहीं मिली तो पीड़ित ने डेढ़ावल चौकी पहुंचकर इस मामले की जानकारी दी।
 जानकारी में बताया जा रहा है कि अमावल गांव निवासी रणविजय सिंह धरहरा मड़ई पर अपना पंपिंग सेट लगाए हुए हैं। पंपिंग सेट का खेती बाड़ी से संबंधित सामान भी रखते हैं, जहां पर ट्रैक्टर की एक ट्रॉली भी खड़ी कराई गई थी। बीती रात ट्रैक्टर ट्रॉली गायब हो गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जब रणविजय पंपिंग सेट पर पहुंचे तो मौके पर ट्रॉली न पाकर उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद जब ट्राली नहीं मिली तो वहां से डेढ़ावल चौकी पर पहुंचकर ट्रॉली गायब होने की तहरीर दी। इस दौरान रणविजय सिंह ने बताया कि उनकी ट्रॉली की कीमत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच है।
 इस बारे में डेढ़ावल पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश प्रकाश सिंह ने बताया कि अमावल गांव के रणविजय सिंह की ट्रॉली गायब होने की तहरीर मिली हुई है। मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पड़कर ट्रॉली को बरामद करने की कोशिश की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*