जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वांछितों और वारण्टियों के खिलाफ पुलिस का कसा शिकंजा, बबुरी और चंदौली में गिरफ्तारी

थाना बबुरी क्षेत्र में 67 वर्षीय बच्चन बियार को गिरफ्तार किया गया। वह एनबीडब्लू मुकदमा अपराध संख्या  426/2004 में नामजद था। उसे भी उसके घर से पकड़ा गया।
 

 पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान

2 थानों में भी की गयी गिरफ्तारी की कार्रवाई

जिले में चल रहा है गिरफ्तारी अभियान

चंदौली जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वांछित और न्यायालय से जारी वारण्टियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी गई है। इस क्रम में 20 जुलाई 2025 को जिले के शहाबगंज, बबुरी, चंदौली कोतवाली और धीना थानों की पुलिस टीमों ने कुल 2 और वांछितों और वारण्टियों को गिरफ्तार किया।

बबुरी में  पशु क्रूरता के मामले में आरोपी गिरफ्तार
थाना बबुरी क्षेत्र में 67 वर्षीय बच्चन बियार को गिरफ्तार किया गया। वह एनबीडब्लू मुकदमा अपराध संख्या  426/2004 में नामजद था। उसे भी उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तारी की अगुवाई एसआई यासीन खां ने की।

चंदौली कोतवाली में फर्जी फाइनेंस का आरोपी पकड़ा गया
थाना चंदौली पुलिस ने हिटलर साह पुत्र बदरुद्दीन शाह (निवासी बिहार) को गिरफ्तार किया। उस पर मुकदमा अपराध संख्या 85/25 के तहत पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। उसे चांद, कैमूर से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एसआई राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे।

two arrested

पुलिस की सक्रियता बनी चर्चा का विषय
पुलिस अधीक्षक की सख्ती और चार थानों की सक्रियता के चलते अब अपराधियों में डर का माहौल दिखने लगा है। पुराने मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ना चंदौली पुलिस की गंभीरता और निगरानी का प्रमाण है।
यह कार्रवाई न सिर्फ कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह भी संकेत है कि अब वारण्टियों को अदालत की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वांछित और वारण्टी अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य थानों को भी ऐसे ही सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*