ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, एक की अभी तक नहीं हुयी पहचान
मेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की गई जान
तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर हुयी दूसरे युवक की मौत
भगवानपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
चंदौली जिले के अलीनगर व चंदौली कोतवाली इलाके में दो हादसों में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। बुधवार को डाउन रेलवे यार्ड स्थित जंक्शन केबिन के समीप मेमू ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत हो गयी, जबकि भगवानपुर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है।
बताया जा रहा है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव के समीप बुधवार को डाउन रेलवे यार्ड स्थित जंक्शन केबिन के समीप मेमू ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गये।
बताया जा रहा है कि बिहार प्रांत के बाढ़ जिला के खजूरार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार मुगलसराय रेलवे ट्रैक मेनटेनर के पद पर तैनात था। बुधवार को डाउन रेलवे यार्ड स्थित जंक्शन केबिन के समीप मेमू ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर युवक की मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के भवानपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







