जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

121 पैकेटों में 12 लाख कीमत का 127 किलो गांजा बरामद, सोनभद्र से जमानिया ले जा रहे थे तस्कर

सैयदराजा की ओर से आ रही मैजिक वाहन को पुलिस ने रोका। वाहन चालक अर्जुन कुमार (22 वर्ष) और खलासी चंदन कुमार (23 वर्ष), दोनों बिहार के भोजपुर जिले के निवासी, पकड़े गए।
 

थाना कंदवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्वाट व सर्विलांस टीम ने किया था सहयोग

संयुक्त कार्यवाही में 2 अवैध गांजा तस्करों को दबोचा

चंदौली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कंदवा और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त छापेमारी में 127 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा एक मैजिक वाहन में तेल के ड्रम में छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए तस्कर
 पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह और स्वाट प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में बरहनी बैरियर पर वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना मिली कि सोनभद्र से सैयदराजा होते हुए जमानिया की ओर एक मैजिक वाहन में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने संदिग्ध वाहन रोका और दो तस्करों को किया गिरफ्तार
सैयदराजा की ओर से आ रही मैजिक वाहन (नंबर CG10AG1677) को पुलिस ने रोका। वाहन चालक अर्जुन कुमार (22 वर्ष) और खलासी चंदन कुमार (23 वर्ष), दोनों बिहार के भोजपुर जिले के निवासी, पकड़े गए। वाहन के ढाल में रखे तेल के ड्रमों की जांच में तीन ड्रम में 121 पैकेटों में कुल 127 किलो गांजा बरामद हुआ। 
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह गांजा सोनभद्र से लेकर जमानिया होते हुए गाजीपुर में बेचने के लिए लाया जा रहा था।

कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज
थाना कंदवा में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 68/2025 दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना कंदवा की प्रभारी प्रियंका सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष मिश्रा, चौकी प्रभारी रविकांत चौहान, साहब, आशीष कुमार, सविनय सिंह, अजय वर्मा और मका रुबी सिंह शामिल थे।

नशे के खिलाफ निरंतर अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसी सफल कार्यवाहियों से क्षेत्र में अवैध नशे की तस्करी पर लगाम लगेगी और पुलिस पूरी ईमानदारी से जनता को नशा मुक्त समाज देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में अवैध नशा तस्करों के लिए चेतावनी है और पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*