जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कुएं से सिंचाई का मोटर पंप चुराने वाला चोर अरेस्ट, कबाड़ी भी जाएगा जेल

 पूछताछ करने पर अभियुक्त रूपक चौहान ने बताया कि दिनांक 31 मई को रात में उसने कृष्णदेव पाल के द्वारा बिसौरा गांव के बहेलियापुर के कुआ में खेतों की सिचाई करने हेतु लगे वरूण पम्प की चोरी किया था तथा चोरी का पम्प तिलौरी गांव के रहने वाले कबाडी आशीष गुप्ता पुत्र स्व. सुरेश गुप्ता के यहां रखा था।
 

चोर के साथ-साथ कबाड़ी को पुलिस ने दबोचा

31 मई को  कृष्णदेव पाल के खेते से चुराया था पंप

दोनों को शिकारगंज पोखरे के पास से किया गया अरेस्ट

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली पुलिस के द्वारा चोरी किये गये पंप को भी बरामद करने में सफलता पायी है। इस मामले में पुलिस ने कुल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक चोरी करने वाला शातिर चोर तो दूसरा कबाड़ी बताया जा रहा है।

मामले में बताया जा रहा है कि मुकदमे के वादी कृष्णदेव पाल पुत्र स्व. लालजी ग्राम बिसौरा पोस्ट शिकारगंज ने थाना चकिया कोतवाली पर तहरीर दी थी कि उन्होंने बहेलियापुर गांव की अपनी भूमि पर बने कुएं में खेतों की सिंचाई करने हेतु वरूण पम्प लगाया था, जिसे दिनांक 31 मई 2025 को कुएं से रात्रि में रूपक चौहान ने चुरा लिया था। इसके बाद वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चकिया कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 104/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अन्तर्गत पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गयी। 

मामले में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने दिनांक 15 जून 2025 को थाना चकिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 104/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण रूपक चौहान और आशीष कुमार गुप्ता को दबोच लिया है। दोनों ने मिलकर ये चोरी की थी। 

रूपक चौहान  पुत्र रामकृत चौहान गढवा बलिया खुर्द गांव का रहने वाला है, जबकि आशीष कुमार गुप्ता पुत्र स्व. सुरेश गुप्ता चकिया थाने के तिलौरी गांव का रहने वाला है। इन दोनों को शिकारगंज पोखरे के पास से समय 21.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
 पूछताछ करने पर अभियुक्त रूपक चौहान ने बताया कि दिनांक 31 मई को रात में उसने कृष्णदेव पाल के द्वारा बिसौरा गांव के बहेलियापुर के कुआ में खेतों की सिचाई करने हेतु लगे वरूण पम्प की चोरी किया था तथा चोरी का पम्प तिलौरी गांव के रहने वाले कबाडी आशीष गुप्ता पुत्र स्व. सुरेश गुप्ता के यहां रखा था। चोरी करने मे कबाडी आशीष गुप्ता का भी सहयोग था। चोरी करने के बाद कृष्णदेव ने मुझसे पम्प मांगा था, इसलिए हम लोगों ने सामान को कहीं बेंचा नहीं था। 

इसकी गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार के साथ उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह व प्रभात यादव शामिल थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*