जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इलिया व थाना बबुरी पुलिस ने पकड़े 2 वारंटी, दोनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल

थानाध्यक्ष इलिया अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साहबदीन यादव थाना इलिया द्वारा वारण्टी धीरज राम पुत्र विक्रमाराम को पकड़ा है। यह वारंटी बडौरा गांव का रहने वाला है।
 

मारपीट के मामले में वांछित था वारण्टी धीरज राम

बिजली चोरी का मामले में थी मनोज की तलाश

कोर्ट ने जारी किया था NBW

चंदौली जनपद में इलिया और बबुरी थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। संबंधित पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगह पर कार्यवाही करके इनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष इलिया अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साहबदीन यादव थाना इलिया द्वारा वारण्टी धीरज राम पुत्र विक्रमाराम को पकड़ा है। यह वारंटी बडौरा गांव का रहने वाला है। इसकी उम्र करीब 59 वर्ष है और  मुकदमा संख्या -509/18  अन्तर्गत धारा 323/504 भादवि में वांछित था। इसको दिनांक 5 मई 2025 को समय 20.05 बजे उसके बडौरा बाजार में वारंटी के पान की दुकान से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक बबुरी सूर्य प्रकाश मिश्र के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस द्वारा  न्यायालय एडीजे III के द्वारा निर्गत एनबीडब्लू में वारण्टी अभियुक्त मनोज विश्वकर्मा पुत्र स्व हीरा विश्वकर्मा को पकड़ा है। वह बड़के गाँव छलका थाना बबुरी का रहने वाला है। इसके खिलाफ विद्युत वाद संख्या 413/23 अपराध संख्या 878/20 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना एन्टी पावर थेप्ट जनपद चन्दौली में दर्ज है। इसी मामले में उसको घर से करीब 07.17 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*