जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली पुलिस टीम ने 2 वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार, जानिए क्या था इनका अपराध

वहीं दूसरे वारण्टी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. गुप्तेश्वर पाण्डेय को सुल्तानपुर से घर पर  दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 

घर से दबोचे गए दोनों वारंटी

चंदौली कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

इन मामलों में शामिल होने से हो रही थी तलाश

चंदोली कोतवाली पुलिस में दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए एक वारंटी का नाम प्रमोद गिरी और दूसरे का नाम सुनील कुमार पांडेय बताया जा रहा है। दोनों को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में गगन राज सिंह थाना प्रभारी कोतवाली चंदौली के नेतृत्व चंदौली पुलिस टीम द्वारा 2 वारंण्टियों को गिरफ्तार किया है।

पहले वारण्टी प्रमोद गिरी पुत्र बिहारी गिरी को उसके गांव बिशुनपुरा थाना शहाबगंज से  दबिश देकर घर गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे वारण्टी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. गुप्तेश्वर पाण्डेय को सुल्तानपुर से घर पर  दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 वारण्टी प्रमोद गिरी पुत्र बिहारी गिरी के खिलाफ मुकदमा नंबर  7203/16 अपराध संख्या 118/10 धारा 279, 304 ए भादवि दर्ज था। जबकि दूसरे वारण्टी सुनील कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. गुप्तेश्वर पाण्डेय के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा में दर्ज था।
 
इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र राम, सूरज सिंह के साथ कांस्टेबल गौरव शुक्ला और कांस्टेबल संतोष सरोज शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*