जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हर दिन पकड़े जा रहे हैं बिहारी शराब तस्कर, चंदौली कोतवाली पुलिस ने 2 को दबोचा

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चंदौली में मुकदमा संख्या 213/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

चंदौली पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा

81 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब भी हुयी बरामद

मझवार रेलवे गेट नंबर-2 के पास से अरेस्ट

चंदौली जिले में अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मझवार रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 81 पाउच 8PM स्पेशल व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 13 लीटर बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
13 अगस्त 2025 को थाना चंदौली पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक पिट्ठू बैग में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर मझवार रेलवे गेट नंबर-2 के पास खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

 taskars arrested

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के नाम विजय सिंह (27), पुत्र शिवजी सिंह, निवासी खैरा भदर, थाना विक्रमगंज, जनपद रोहतास (बिहार) और सागर कुमार (25), पुत्र सुरेंद्र प्रसाद, निवासी नटवा, थाना नटवार, जनपद रोहतास (बिहार) हैं। तलाशी के दौरान विजय सिंह के बैग से 40 पाउच और सागर कुमार के बैग से 41 पाउच 8PM स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई।

आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चंदौली में मुकदमा संख्या 213/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र बहादुर सिंह (चौकी प्रभारी कस्बा) और हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*