जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पशु तस्करी के मामले में चंदौली का विकास यादव और बिहार का मंटू यादव अरेस्ट

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक रामप्यारे चौधरी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।
 

सैयदराजा पुलिस ने 2 पशु तस्करों का दबोचा

टाटा मैजिक वाहन से गोवंश तस्करी करते थे शातिर तस्कर

अभियुक्तों को गाय के साथ किया गिरफ्तार

चंदौली जिले में पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर सैयदराजा थाना क्षेत्र में गोतस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए एक राशि गोवंश और टाटा मैजिक वाहन बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई 27 जुलाई 2025 की रात लगभग 11:25 बजे की गई। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामप्यारे चौधरी व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-02 हाईवे के ग्राम बरठी कमरौर के उत्तरी लेन के पास वाहन चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक वाहन संख्या UP65CT5199 को रोका। तलाशी के दौरान उसमें एक राशि गोवंश (गाय) को क्रूरतापूर्वक ठूंसा हुआ पाया गया। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंटू यादव पुत्र स्व. परिखा यादव, निवासी ग्राम बड़ुरी, पोस्ट कुडारी, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार, और विकास यादव पुत्र बहादुर यादव, निवासी ग्राम मचिया कला, थाना चंदौली, जनपद चंदौली, के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से एक टाटा मैजिक वाहन, एक राशि गोवंश, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7300 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 214/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक रामप्यारे चौधरी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि चंदौली पुलिस गोतस्करों के विरुद्ध सख्त कदम उठा रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*