जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नकली नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी, सैयदराजा पुलिस ने दबोचा बिहार का शातिर तस्कर

इस कार्रवाई में एक सफेद डस्टर कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह तस्करी की जा रही थी।
 

फर्जी नंबर प्लेट से हो रही थी शराब तस्करी

सैयदराजा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

सफेद डस्टर कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

अवैध शराब की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये

चंदौली जिले की सैयदराजा पुलिस ने एक बार फिर शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 241.200 लीटर अवैध शराब बरामद की है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में एक सफेद डस्टर कार से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर यह तस्करी की जा रही थी।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विनदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

दिनांक 17 जुलाई 2025 को लगभग 1:40 बजे, एनएच-2 पर जेठमलपुर ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार दिखी। तलाशी लेने पर उसमें 22 पेटी देशी शराब ‘ब्लू लाइम’ (990 पाउच, प्रत्येक 200ml) और 5 पेटी अंग्रेजी शराब ‘PM’ (240 पाउच, प्रत्येक 180ml) बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश पासवान पुत्र बैरिस्टर पासवान निवासी अकोढ़ी, मोहनिया, भभुआ (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी डस्टर कार, एक सैमसंग A55 मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना सैयदराजा पर मु.अ.सं. 197/2025 धारा 60/63 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम एवं धारा 319(2)/318(4) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश सिंह एवं कांस्टेबल अनंत राय शामिल रहे। इस कार्यवाही से एक बार फिर साफ हो गया है कि चंदौली पुलिस अवैध तस्करों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*