अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 17.6 लीटर शराब बरामद
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सकलडीहा में अवैध शराब तस्करी पर लगा बड़ा झटका
पुलिस ने देर रात दी दबिश
आरोपी मौके से गिरफ्तारी
चंदौली जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर थाना सकलडीहा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 17.600 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी।
आपको बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात प्रतिमा पेट्रोल पंप के पास ग्राम सकलडीहा में दबिश दी।
बताते चलें कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बोरे में पैक 88 पाऊच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद की, जिनमें प्रत्येक पाऊच में 200 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 17.600 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मौके से आरोपी संजय राम पुत्र स्व. कान्ता राम (उम्र 40 वर्ष), निवासी ग्राम सकलडीहा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद थाना सकलडीहा में अभियुक्त के खिलाफ मुक़दमा अपराध संख्या 151/2025 धारा 60 उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
पुलिस के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ बरामदगी की जा रही है, ताकि इस अवैध धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक वरुणेन्द्र कुमार राय और कांस्टेबल रोहित गौड़ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस टीम ने बताया कि इलाके में शराब माफियाओं की पहचान कर आगे भी इसी तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








