जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में जिला बदर किए गए रवि, बाबा और कट्टा, सभी पर दर्ज हैं कई मुकदमें

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर किए गए अपराधी किसी भी हालत में चंदौली जिले की सीमा में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

चंदौली में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई

3 आदतन अपराधियों को किया गया जिला बदर

6 महीने के लिए हो गए जिले के बाहर

चंदौली जिले में अपराध और अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर तीन आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इन तीनों को आगामी छह माह के लिए जनपद की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई जनपद में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर किए गए अपराधी किसी भी हालत में चंदौली जिले की सीमा में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला बदर किए गए अपराधियों की सूची

रविकान्त यादव पुत्र बलिराम यादव
निवासी ग्राम कोरी, थाना अलीनगर

रविकान्त यादव का आपराधिक इतिहास :
1-मुकदमा अपराध संख्या- 404/2016 धारा 307,412 भा०द०वि० थाना लंका वाराणसी। 
2-मुकदमा अपराध संख्या- 565/2016 धारा 395,397 भा०द०वि० थाना खोराबाजार गोरखपुर। 
3- बीट सूचना संख्या 46 दिनांक 10.05.2024 थाना अलीनगर।

संदीप यादव उर्फ कट्टा पुत्र चन्द्रदेव यादव

निवासी ग्राम बसारिकपुर, थाना चंदौली

संदीप यादव उर्फ कट्टा का आपराधिक इतिहास :

1-मुकदमा अपराध संख्या- 320/2021 धारा 323,504,506 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
2-मुकदमा अपराध संख्या- 299/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
3-मुकदमा अपराध संख्या- 300/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
4-एनसीआर 124/2022 धारा 323,504 भा०द०वि० थाना चन्दौली।
5-एनसीआर 125/2022 धारा 323 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
6- निल/2024 बीट संख्या 37 दिनांक 21.01.2024 थाना चन्दौली।

 अभिषेक यादव उर्फ बाबा पुत्र प्रकाश यादव

निवासी ग्राम बसारिकपुर, थाना चंदौली

आपराधिक इतिहास :

1-मुकदमा अपराध संख्या- 320/2021 धारा 323,504,506 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
2-मुकदमा अपराध संख्या- 299/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
3 मुकदमा अपराध संख्या- 300/2023 धारा 379,411,414,401 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
4-एनसीआर 124/2022 धारा 323,504 भा० भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
5--एनसीआर 125/2022 धारा 323 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
6-एनसीआर 150/2023 धारा 323,504 भा०द०वि० थाना चन्दौली। 
7-निल/2024 बीट संख्या 37 दिनांक 21.01.2024 थाना चन्दौली।

पुलिस की पैनी नजर
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिला बदर अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। अगर ये किसी भी रूप में जनपद की सीमा में प्रवेश करने या अपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए तो तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों का संदेश साफ है.. अपराध और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*