जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जिद्दी लेकिन बुद्धिमान होते हैं आज 22 अक्टूबर जन्मे लोग, जानें किसे मिलेगा बिजनेस में मुनाफा

22 अक्टूबर को जन्मे लोग स्वभाव से बेहद बुद्धिमान, जिद्दी और मनमौजी होते हैं। आने वाला साल इनके लिए भवन विवाद से लेकर करियर में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। जानिए आज का संपूर्ण भविष्यफल!

 
 

22 अक्टूबर को जन्मे बच्चों का स्वभाव

करियर में इंजीनियरिंग से मिलेगी सफलता

साल 2026-27 का भविष्यफल और उपाय

सभी 12 राशियों का व्यापारिक राशिफल

माता-पिता और दोस्तों का मिलेगा सहयोग

22 अक्टूबर के दिन जन्म लेने वाले बच्चे सेहत के मामले में अच्छे रहते हैं। इनका रंग गोरा, कद लंबा और शरीर दुबला-पतला होता है। दिमाग से ये बेहद तेज और बुद्धिमान होते हैं। हालांकि स्वभाव से थोड़े जिद्दी और मनमौजी होते हैं, यानी वे अपनी धुन में रहते हैं और किसी की आसानी से नहीं सुनते। इनके दोस्तों का दायरा काफी बड़ा होता है। करियर के मामले में ये इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़ी तरक्की हासिल करते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये अपने माता-पिता के सच्चे भक्त होते हैं।

कैसा रहेगा आने वाला पूरा साल?
इस साल की शुरुआत में आपको जमीन-जायदाद या मकान से जुड़े किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेजह की बहस और मतभेद से बचना ही समझदारी होगी। साल के मध्य में आपको अपनी रचनात्मक कला और नए विचारों में बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग हैं, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका साहस और पराक्रम बना रहेगा। साल के अंत में सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा।

मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
व्यापार के लिहाज से मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को बड़ी प्रगति मिलेगी। वहीं वृष और तुला राशि के लोगों को नया वाहन खरीदने का सुख मिल सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस अवधि में फालतू के वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सिंह राशि वाले लोगों को सरकार या उच्च अधिकारियों से सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।

आपकी राशि के लिए व्यापार और आर्थिक योग
मिथुन और कन्या राशि के लोगों को रचनात्मक कार्यों में शानदार परिणाम मिलेंगे। धनु और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ और व्यापारिक बढ़त के मजबूत योग बने हुए हैं। मकर और कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। आपकी सामाजिक सक्रियता और दोस्तों की मदद आपको हर मोड़ पर आगे बढ़ाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*