जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जागेश्वरनाथ धाम में रामेश्वरानंद जी महाराज सुना रहे कथा, बोले- धर्म की रक्षा हर व्यक्ति का कर्तव्य

पंडित रामेश्वरानंद जी महाराज ने जोर देते हुए कहा, "धर्म की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है, क्योंकि धर्म से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।"
 

 श्रीराम कथा में गूंजा सत्य का संदेश

पंडित रामेश्वरानंद ने हरिश्चंद्र की कथा सुनाकर समझाया धर्म का महत्व

कहा- धर्म से ही होता है राष्ट्र का 

चंदौली: चकिया तहसील क्षेत्र के बाबा जागेश्वरनाथ धाम हेतिमपुर में आयोजित संगीतमय नवदिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन भक्ति और धर्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन और मंगलाचरण के साथ हुआ।

कथा व्यास पंडित रामेश्वरानंद जी महाराज ने रामायण के प्रसंगों का सुंदर वर्णन करते हुए श्रोताओं को धर्म, सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने राजा हरिश्चंद्र के त्याग और सत्यनिष्ठा की कथा सुनाई, जिसमें हरिश्चंद्र ने अपने वचन और धर्म के पालन के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया, लेकिन सत्य से कभी समझौता नहीं किया।

पंडित रामेश्वरानंद जी महाराज ने जोर देते हुए कहा, "धर्म की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है, क्योंकि धर्म से ही राष्ट्र का निर्माण होता है।" उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रभु ने भी धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए ही वनवास स्वीकार किया था। उन्होंने श्रोताओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें, तभी समाज में संतुलन और सद्भाव बना रहेगा।

कथा व्यास ने इस दौरान महिलाओं के सम्मान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि "बेटियां घर का आंगन होती हैं। पुत्र यदि भाग्य से जन्म लेते हैं तो बेटियां सौभाग्य से आती हैं।" उनके इस कथन से भावविभोर होकर श्रोताओं ने 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।

इस धार्मिक आयोजन में बाबा जागेश्वरनाथ धाम के महंत अनूप गिरी, श्रीराम कथा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, वन विभाग चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*