श्रद्धा का सैलाब: छत्रपुरा कल्याणपुर दुर्गा मंदिर के 34वें वार्षिकोत्सव में उमड़े हजारों भक्त, विशाल भंडारे का आयोजन
चंदौली के छत्रपुरा कल्याणपुर में प्राचीन दुर्गा मंदिर का 34वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री दुर्गा मंदिर का 34वां भव्य वार्षिकोत्सव
दो दिवसीय बसंत पंचमी पूजन संपन्न
श्री रामचरितमानस पाठ और हवन अनुष्ठान
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
जिले की नामचीन हस्तियां रहीं उपस्थित
चंदौली जनपद के छत्रपुरा कल्याणपुर स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम श्रद्धा और विश्वास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के 34वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक अनुष्ठान और श्री रामचरितमानस पाठ
उत्सव की शुरुआत गुरुवार को विधि-विधान के साथ श्री रामचरितमानस पाठ से हुई। शुक्रवार को पाठ के समापन के उपरांत मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 'विशाल भंडारे' में क्षेत्र के हजारों नर-नारियों ने अपनी सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से पूरे दिन गुंजायमान रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों और दिग्गजों का जमावड़ा
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार थाना प्रभारी सैयदराजा बिन्देश्वरी पांडेय के अलावा ट्रैफिक पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, उपनिरीक्षक विमलेश मौर्या, बरहनी ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता महेंद्र सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के पुत्र हर्षवर्धन सिंह के अलावा जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी, डॉक्टर संजय यादव, डॉक्टर बीके मौर्या, डॉ. विवेक सिंह, आनंद सिंह, पल्लव सिंह, वैभव सिंह, डॉ. अमरेश्वर दास, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, परमहंस सिंह, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमोहन सिंह भोदू, बिछिया गांव के पूर्व प्रधान संजय सिंह तथा तमाम दूर दराज के भक्त और सहयोगीगण उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति का सराहनीय योगदान
ऐतिहासिक मंदिर के इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से अश्विनी मिश्रा, अतुल मिश्रा, प्रमोद यादव, रोहित उपाध्याय, विनय तिवारी, ग्राम प्रधान गौतम उर्फ विशाल तिवारी, गौरव तिवारी, अभिलाष तिवारी, अरुण मौर्य, पंकज चौधरी, फैजान अहमद, अशोक जायसवाल, मिथिलेश कुमार के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों व सहयोगियों ने व्यवस्थाओं को संभाला। मंदिर की भव्य सजावट और सुव्यवस्थित भंडारे ने भक्तों का मन मोह लिया। इस आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को प्रदर्शित किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






