जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, हमारे देश में ऐसा होगा असर

पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को है। लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।
 

होली पर 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण

ग्रहण के साए में होगा होली का त्योहार

जानिए कितने बजे से कितने बजे तक लगेगा चंद्र ग्रहण 

पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 को है। लेकिन इसी दिन यानी होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है। 


आपको बता दे कि होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है। वहीं ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा।

 

भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव 


होली पर लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए होली, होलिका दहन और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। भारत के अलावा ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में देखा जा सकेगा।


होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है, जोकि कन्या राशि में लगेगा। हालांकि भारत में दिखाई न देने के कारण सूतक मान्य नहीं होता। लेकिन फिर से भी ग्रहण के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी होता है। ग्रहण का अशुभ प्रभाव आपके जीवन में न पड़े इसके लिए आप मंत्रों का जाप करें। ग्रहण के दौरान जप, तप, ध्यान और भजन आदि से इसके दुष्प्रभाव दूर होते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*