जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शुरू होने जा रहा है छठ पूजा का पर्व, भूलकर भी न करें ये गलतियां

हर साल कार्तिक माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। छठ के व्रत में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
 

  शुक्रवार से शुरू होने जा रही है छठ पूजा

नहाय खाय के दिन से शुरू होगी पूजा

20 नवंबर तक चलेगा छठ का त्योहार

हर साल कार्तिक माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। छठ के व्रत में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस पावन पर्व के दौरान कई नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। 


छठ पूजा को एक बहुत ही पवित्र त्योहार माना गया है। यह त्योहार सूर्यदेव और षष्ठी माता जिन्हें छठी माता भी कहा जाता है, को समर्पित माना गया है। छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। खासकर उत्तर भारत और बिहार में छठ पूजा का उत्साह अधिक देखने को मिलता है। नहाय खाय से छठ पूजा पर्व की शुरुआत मानी जाती है।


इस दिन से शुरू हो रहा है छठ महापर्व


नहाय खाय का दिन - नहाय खाय 17 नवंबर 2023, शुक्रवार के दिन किया जाएगा।

खरना की तारीख - खरना 18 नवंबर 2023, शनिवार के दिन है।

छठ पूजा का संध्या अर्घ्य - छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा।


प्रसाद बनाते समय ध्यान रखें ये बातें


छठ पूजा में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय इसे भूलकर भी इसे जूठा न करें, साथ ही इसे बनाने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए। अपनी स्वच्छता का पूर्ण रूप ले ध्यान रखें। साथ ही प्रसाद बनाने वाली जगह भी एक दम साफ होनी चाहिए।

                                                                                                                               

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*