जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

करवा चौथ 2021 : बन रहा है शुभ संयोग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विध‍ि

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस बार यह 24 अक्‍टूबर, रविवार के दिन है। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य और जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं।
 

करवा चौथ 2021 24 अक्‍टूबर, रविवार

जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस बार यह 24 अक्‍टूबर, रविवार के दिन है। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य और जीवनसाथी के दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इसमें महिलाएं सुबह से व्रत का संकल्‍प लेती हैं और शाम को चंद्र देव को अर्घ्‍य देकर व्रत खोलती हैं। 


कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। पूजा का मुहूर्त 01 घंटा 17 मिनट का है। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 11 मिनट है, लेकिन अलग-अलग स्थानों के हिसाब से चंद्रोदय का समय भी अलग हो सकता है। 

 Karva Chauth Puja 2021


सास अपनी बहू को देती है सरगी


करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सरगी के साथ होती है। ये सास की ओर से बहू को दी जाती है। इसमें सूखे मेवे और फल और मिठाई होती है। सरगी में खाने के सामान के अलावा कपड़े, सुहाग की चीज, फेनिया, नारियल आदि रखे होते हैं। 


द्रौपदी ने रखा था व्रत


इस व्रत को महाभारत काल में द्रौपदी ने पांडव पुत्र अर्जुन के लिए रखा था। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब अुर्जन तपस्या करने नीलगिरी नामक पर्वत पर चले गए थे तब उनकी वापसी की कामना के लिए उन्‍होंने यह व्रत रखा था। तभी से यह व्रत परंपरा चली आ रही है। 

Karva Chauth Puja 2021


साज श्रृंगार करती हैं महिलाएं


इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सजती संवरती हैं। श्रृंगार सौभाग्‍य की निशानी माना जाता है, इसलिए पति की सलामती और सुख शांति के लिए महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं। हाथों में मेहंदी रचाने से लेकर शादी की चुनरी ओढने तक का इस व्रत में खास महत्‍व होता है। 

Karva Chauth 2021


माता पार्वती समेत चंद्र देव की होती है पूजा


करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय एवं गणेश सहित शिव परिवार का पूजन किया जाता है। मां पार्वती से महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन करवे में जल भरकर कथा सुनी जाती है। वहीं चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्‍य देकर व्रत खोला जाता है।

5 साल बाद बन रहा शुभ संयोग


कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को पड़ रही है। करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजा होगी। ऐसा संयोग पांच साल बाद बन रहा है। इसके अलावा रविवार का दिन होने की वजह से भी व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्यदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*