जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इस मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भाई दूज 2021: का सबसे सटीक मुहूर्त

हिदूं पंचांग के अनुसार गोवर्धन का त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है।
 

इस मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा

भाई दूज 2021:  का मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 


इस वर्ष गोवर्धन पूजा 05 नवंबर 2021 को है। गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है।  हिदूं पंचांग के अनुसार गोवर्धन का त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है। इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है।  


गोवर्धन पूजा- 05 नवंबर 2021
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 06:35 मिनट से 08:47 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 11 मिनट
गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त :15: 21 मिनट से 17:33 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

आज है गोवर्धन पूजा, जानिए महत्व, पूजा विधि और आरती


भाई दूज 2021: 


भाई दूज पांच दिवसीय दीपावली पर्व का आखिरी दिन का त्योहार होता है। भाई दूज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगती हैं। इस त्योहार को भाई दूज या भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया कई नामों से जाना जाता है। इस बार यह 06 नवंबर को है।
 

भाई दूज का मुहूर्त 2021


भाई दूज तिलक का समय : दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 21 मिनट तक

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*