दिवाली 2025 से पहले खरीदारी के शुभ अवसर : जानिए कब और क्या खरीदें
दिवाली व धनतेरस पर खरीदारी के टिप्स
सोना, चांदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने वाले दें ध्यान
राशि के हिसाब से रंगों और रत्नों पर दें विशेष ध्यान
जीवन में दिखेंगे परिवर्तन के संकेत
दीपावली का पर्व न केवल रोशनी और उल्लास का प्रतीक है, बल्कि यह आर्थिक और पारिवारिक समृद्धि का भी अवसर होता है। इस शुभ समय में लोग सोना, चांदी, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और संपत्ति जैसी चीजों की खरीदारी करते हैं। इस वर्ष पुष्य नक्षत्र के बाद भी 20 अक्टूबर तक कई शुभ योग बन रहे हैं, जो खरीदारी के लिए अत्यंत अनुकूल माने जा रहे हैं।
शुभ मुहूर्त की जानकारी
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामचन्द्रयान द्विवेदी के अनुसार, 17 अक्टूबर को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ एकादशी और द्वादशी तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली के उपकरण और सजावटी वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ होगा।
18 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और धन त्रयोदशी का योग बन रहा है। यह नक्षत्र 18 अक्टूबर दोपहर 3:42 बजे से 19 अक्टूबर शाम 5:50 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा। धनतेरस का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा, जिसमें दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक की अवधि विशेष रूप से शुभ मानी गई है।
राशि अनुसार खरीदारी के सुझाव
हर राशि के लिए कुछ विशेष रंग और रत्न शुभ माने जाते हैं। नीचे दिए गए सुझावों के अनुसार आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं:
मेष राशि के लोग- सफेद, पीले और लाल रंग की वस्तुएँ खरीदनी चाहिए। आप चाहें तो माणिक्य, मोती और पुखराज जैसे रत्न भी खरीद सकते हैं।
वृष राशि के लोग- काल, हरा और सफेद रंग जरूर खरीदना चाहिए। शुक्रवार, शुक्रवार और रविवार के दिन का चमेली, पन्ना और हीरा खरीद सकते हैं जो शुभ परिणाम देंगे।
मिथुन राशि के लोग- हरा, लाल, केसरिया और सफेद रंग शुभ होगा। शुक्रवार और बुधवार को आप माणिक्य, मोती, पन्ना और हीरा खरीदना लाभकारी होगा।
कर्क राशि के लोग- पीला, गुलाबी, हरा और सफेद रंग खरीदना शुभ होगा। सोमवार और बुधवार के दिन मोती, हीरा, पन्ना या फिर चाँदी खरीदनी चाहिए।
सिंह राशि के लोग- लाल, सफेद और पीला रंग खरीदना बहुत लाभकारी होता है। रविवार, गुरुवार, मंगलवार और सोमवार को मोती, मूँगा, पुखराज और माणिक्य खरीदने से सम्पन्नता सम्भावित हो जाती है।
कन्या राशि के लोग- हरा, गुलाबी, सफेद रंग खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यह लोग मोती, हीरा, पन्ना की खरीदारी रविवार और शुक्रवार को कर सकते हैं।
तुला राशि के लोग- हरा और सफेद रंग जरूर उपयोग करना चाहिए और इन रंगों की खरीदारी भी करनी चाहिए। शुक्रवार, गुरुवार और शनिवार को हीरा और पन्ना खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि के लोग- पीले, सफेद और लाल रंग की वस्तुएं खरीदना फायदेमंद होगा। सोमवार, मंगलवार, रविवार और शुक्रवार का दिन शुभ है। मूँगा और पुखराज खरीदकर पहन सकते हैं।
धनु राशि के लोग- लाल, पीला, सफेद रंग लाभ देगा। मंगलवार, बुधवार और सोमवार को मोती व माणिक्य खरीदना चाहिए।
मकर राशि के लोग- हरा, सफेद रंग बहुत शुभ होता है। हीरा, पन्ना भी खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि के लोग- सफेद और हरा रंग शुभ परिणाम लेकर आएंगे। शुक्रवार, शनिवार और बुधवार को रत्न खरीद सकते हैं।
मीन राशि के लोग- लाल, पीला और सफेद रंग समृद्धिदायक होगा। सोमवार, मंगलवार, रविवार और गुरुवार को माणिक्य, पुखराज, मोती और मूँगा खरीद सकते हैं।
क्या खरीदें और कब
17 से 20 अक्टूबर के बीच चल-अचल संपत्ति, आभूषण, घरेलू सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। इन दिनों में की गई खरीदारी न केवल आर्थिक लाभ देती है, बल्कि पारिवारिक सुख-समृद्धि भी बढ़ाती है।
इस दीपावली, ज्योतिषीय संकेतों और शुभ मुहूर्तों को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर खरीदारी करें। सही समय पर किया गया निवेश और चयन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि ला सकता है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






