जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें संतान प्राप्ति के लिए पूजा, ये हैं आपके लिए खास उपाय

कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है। पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, लेकिन हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है।
 

कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है। पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं, लेकिन हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विधान है। 


मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन पूजा पाठ करने से जीवन में आने वाली हर संकट समाप्त हो जाता है। इस दिन को संतान की प्राप्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 


माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से साधक को संतान की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन संतान की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...


कार्तिक पूर्णिमा तिथि 


पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर, प्रातः 06:19 बजे से होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 16 नवंबर को देर रात्रि 02:58 बजे होगा। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। किसी भी शुभ कार्य का आरंभ करने के लिए पूर्णिमा तिथि बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान का भी बड़ा महत्वा है। इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं और दान करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए इस दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं।


संतान प्राप्ति के उपाय


संतान प्राप्ति के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरुप यानी लड्डू गोपाल की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस दिन उनको स्नान कराएं और सुन्दर-सुन्दर वस्त्र पहनाएं। साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाएं और शोडॉप उपचार विधि से उनकी पूजा आराधना करें। इसके बाद संतान प्राप्ति की मनोकामना करते हुए संतान गोपाल मंत्र का 11000 बार जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से एक साल के भीतर संतान की प्राप्ति हो सकती है।


शुभ मुहूर्त


स्नान-दान शुभ मुहूर्त -प्रातः 04:58 मिनट से प्रातः 5:51 मिनट तक
सत्यनारायण पूजा - प्रातः 06:44 मिनट से प्रातः 10:45 मिनट तक.


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*