जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

15 जनवरी के बाद गूंजने लगेगी शहनाई, इस वर्ष विवाह के लिए है 69 शुभ मुहूर्त ​​​​​​​

चंदौली जिले में शादी विवाह की तैयारी में जुटे लोगों के लिए खास खबर है। खरमास समाप्त होते ही 15 जनवरी के बाद से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी।
 

एक साल में शादी के लिए 69 दिन फिक्स

जानिए किस महीने में होंगी सर्वाधिक शादियां

जानिए इस साल कब लगेंगे चार ग्रहण भी 

चंदौली जिले में शादी विवाह की तैयारी में जुटे लोगों के लिए खास खबर है। खरमास समाप्त होते ही 15 जनवरी के बाद से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस साल कुल 69 शुभ मुहूर्त रहेंगे। फरवरी में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। मार्च से सितंबर के बीच चार ग्रहण भी पड़ेंगे।


बताया जा रहा है कि पांच साल बाद इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी। नगर के पं. संतोष तिवारी ने बताया 15 जनवरी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस महीने 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के मुहूर्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि मार्च में होलाष्टक और खरमास लगने के कारण 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। उसके बाद अप्रैल, मई और नौ जून तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे। फिर चार महीने के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे, जिस कारण विवाह आदि नहीं होंगे। इसके बाद 18 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद फिर से शहनाई की गूंज शुरू हो जाएगी।

इस वर्ष के शुभ मुहूर्त
जनवरी-16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28
फरवरी-2, 3, 4, 7, 8, 14,15,16,18, 20, 21, 22,23, 25, 26
मार्च- 1,2,3,6
अप्रैल-14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29, 30
मई-1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28
जून-1,2,4,7,8,9
नवंबर-18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29, 30
दिसंबर-4,10,11


आपको बता दें कि इस साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। जानकारों  ने बताया कि वर्ष 2025 में चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। इसके बाद 29 मार्च को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यह भी भारत में नहीं दिखेगा। इसके बाद सात सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। इसके बाद 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। यह आंशिक होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*