जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जानें इस हफ्ते के आ रहे हैं कई बड़े व्रत-त्योहार, जानें 9 से 15 अगस्त का पूरा साप्ताहिक पंचांग

9 से 15 अगस्त 2026 तक ग्रहों के गोचर से बाजार में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। सोने, चांदी और खाद्यान्न के दामों में उतार-चढ़ाव के साथ इस हफ्ते कामिका एकादशी और हरियाली तीज जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाएंगे।

 
 

9 से 15 अगस्त ग्रह गोचर प्रभाव

गुरु उदित होने से बाजार का रुख

साप्ताहिक व्रत और प्रमुख त्योहार लिस्ट

सोने चांदी के दामों में मंदी तेजी

सावन सोमवार और हरियाली तीज तिथि

9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 का यह नया हफ्ता ज्योतिषीय और धार्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह ब्रह्मांड में ग्रहों की चाल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसका सीधा असर हमारी राशियों, आम जनजीवन और व्यापारिक बाजार पर पड़ेगा। इसके साथ ही यह हफ्ता सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज जैसे कई बड़े और पावन पर्वों से भरा हुआ है।

सप्ताह में ग्रहों की स्थिति और संचरण
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य कर्क राशि में, मंगल मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में और गुरु कर्क राशि में मौजूद रहेंगे।

वहीं शुक्र कन्या राशि में, वक्री शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा इस हफ्ते मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि से होते हुए संचरण करेगा, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा।

गुरु उदय से बाजार में मंदी-तेजी का रुख
9 अगस्त को गुरु ग्रह उदित होने जा रहे हैं। इसके प्रभाव से चांदी, धान, तेज और सोने के दामों में मंदी का रुख देखने को मिल सकता है। कारोबारियों को इस दौरान बाजार की चाल देखकर ही निवेश करने की सलाह दी जाती है।

इसके बाद 11 अगस्त को हस्त नक्षत्र में शुक्र के प्रभाव के कारण चांदी, रूई और चावल में मंदी आ सकती है। वहीं सोने में हल्की तेजी, गुड़-खांड में उतार-चढ़ाव और हींग, लाख, चमड़ा, कपूर, पारा व अफीम के व्यापार में मंदी का माहौल रहेगा।

इस हफ्ते आने वाले मुख्य व्रत और त्योहार

09 अगस्त (रविवार): कामिका एकादशी का पवित्र व्रत रखा जाएगा।

10 अगस्त (सोमवार): प्रदोष व्रत, सावन का सोमवार और उज्जैन में प्रसिद्ध भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी।

11 अगस्त (मंगलवार): मंगलागौरी व्रत और शिव चतुर्दशी का व्रत मनाया जाएगा।

12 अगस्त (बुधवार): हरियाली अमावस्या, जेडी दीप पूजा हरेली और स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या रहेगी।

14 अगस्त (शुक्रवार): सिंघारा दोज का पर्व मनाया जाएगा।

15 अगस्त (शनिवार): स्वर्ण गौरी व्रत, सुहागिनों का पावन पर्व हरियाली तीज, मधुश्रुवा तीज और झूला उत्सव की शुरुआत होगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*