जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदासी उपकेंद्र पर बनाए जायेंगें दो नए फीडर, 14 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

दो नए फीडर लगाए जाने से लोड का संतुलन बन जाएगा। इससे करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही, फीडरों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
 

चंदासी उपकेंद्र से 31 हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति

दो नए फीडरों से 14 हजार उपभोक्ताओं को राहत

फीडरों की संख्या बढ़कर होगी 12

फॉल्ट होने पर नहीं बंद होगी पूरी सप्लाई

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चंदासी उपकेंद्र पर दो नए फीडर लगाए जाएंगे। वर्तमान में उपकेंद्र से 10 फीडरों के जरिए करीब 31 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इनमें फीडर संख्या तीन और चंदासी फीडर पर अधिक लोड होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

आपको ता दें कि दो नए फीडर लगाए जाने से लोड का संतुलन बन जाएगा। इससे करीब 14 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही, फीडरों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। विभाग ने पहले ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर आपूर्ति को मजबूत किया था, अब नए फीडरों के माध्यम से अतिरिक्त दबाव कम करने की तैयारी की जा रही है।

बताते चलें कि नए फीडरों के लग जाने से अगर किसी क्षेत्र में फॉल्ट होता है, तो पूरे कस्बे की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। साथ ही जंपर उड़ने, अनावश्यक ब्रेकडाउन और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी।

इस संबंध में उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक दोनों नए फीडर लगा दिए जाएंगे। इसके बाद लोड का विभाजन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह पहल शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*