सड़क हादसे में PAC के जवान सहित 2 की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा
नेशनल हाईवे 19 पर कटारिया के पास एक्सीडेंट
दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
मौके पर ही तोड़ दिया दम
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर कटारिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रामनगर पीएसी में तैनात दीवान राजेश कुमार और उनके मित्र अफजल की बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर का पीछा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया, हालांकि, कंटेनर का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
अलीनगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पीएसी दीवान राजेश कुमार अपने मित्र के साथ रामनगर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे से कटारिया की तरफ आ रहे थे, तभी पीछे से आए कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कंटेनर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






