Bhola Bharti Firing: 25 हजार के इनामी भोला भारती को कानून का खौफ नहीं, जमानत पर बाहर आते ही फिर फायरिंग का आरोप, मोहम्मद सुफियान पर किया जानलेवा हमला
चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र पचफेड़वा एसआर बीएस स्कूल के पास मोहम्मद सुफियान पर जानलेवा हमला, 25 हजार के इनामी भोला भारती समेत 4 पर हत्या के प्रयास का केस, तमंचे से फायरिंग का आरोप, DIG वैभव कृष्ण सख्त।
25 हजार के इनामी भोला भारती
जमानत पर बाहर फिर फायरिंग आरोप
मोहम्मद सुफियान पर जानलेवा हमला
चार पर हत्या के प्रयास केस
DIG वैभव कृष्ण सख्त कार्रवाई
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले की एक और घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे के पास पचफेड़वा स्थित एसआर बीएस स्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद सुफियान पर लाठी-डंडों से हमला करने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। मामले में 25 हजार रुपये के इनामी रह चुके भोला भारती समेत चार आरोपियों के खिलाफ अलीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मोहम्मद सुफियान को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि इसी दौरान भोला भारती ने तमंचे से सुफियान पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली चलने के दौरान सुफियान झुक गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।
भोला भारती का आपराधिक इतिहास
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल भोला भारती के आपराधिक इतिहास को लेकर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में चंदौली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने भोला भारती पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उस समय वह जिले में चर्चा में था और पुलिस कई मामलों में उसकी तलाश कर रही थी। आरोप है कि पुलिस टीम को चकमा देकर वह न्यायालय से जमानत पर बाहर आया और अब फिर से जानलेवा हमले तथा फायरिंग की घटना में उसका नाम सामने आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमानत पर बाहर आने के बाद भी भोला भारती के हौसले बुलंद हैं और उसे कानून का कोई खौफ नहीं है। लगातार ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस
अलीनगर पुलिस ने भोला भारती सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, घटना में फायरिंग और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पीड़ित मोहम्मद सुफियान की तहरीर पर पुलिस ने धाराएं लगाई हैं।
DIG ने लिया संज्ञान, बोले- होगी तगड़ी कार्रवाई
लगातार जानलेवा हमले की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि आखिर ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी। क्या अपराधियों में कानून का खौफ कम हो रहा है।
इसी बीच अलीनगर में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में DIG वैभव कृष्ण ने संज्ञान लिया है। मामले को लेकर DIG सख्त बोले– दोषियों के खिलाफ होगी तगड़ी कार्रवाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। DIG के सख्त रुख के बाद अलीनगर पुलिस पर जल्द गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







