जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

32 मोटरसाइकिल और 4 भारी गाड़ियों की नीलामी, अलीनगर में चला ऑपरेशन क्लीन अभियान

जानकारी के अनुसार, वर्षों से थाने में खड़ी अनुपयोगी और जब्त गाड़ियों को हटाने व राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से यह नीलामी आयोजित की गई।
 

चंदौली में जारी है ऑपरेशन क्लीन

अलीनगर थाने में 37 गाड़ियों की नीलामी

CO कृष्ण मुरारी शर्मा बोले - मिला 25 लाख 96 हजार का राजस्व 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना परिसर में ऑपरेशन क्लीन के तहत खड़ी गाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। यह कार्रवाई पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण मुरारी शर्मा और नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। नीलामी में मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन और भारी वाहन सहित कुल 37 गाड़ियां शामिल रहीं।

जानकारी के अनुसार, वर्षों से थाने में खड़ी अनुपयोगी और जब्त गाड़ियों को हटाने व राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से यह नीलामी आयोजित की गई। इसमें तकरीबन 20 प्रतिभागियों ने बोली लगाई। प्रक्रिया के दौरान 32 मोटरसाइकिल और चार भारी वाहन सहित कुल 37 गाड़ियों की सफल नीलामी हुई। नीलामी से शासन को 25 लाख 96 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 

इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत जब्त व अनुपयोगी वाहनों को व्यवस्थित रूप से हटाकर नीलामी कराई जा रही है। इससे जहां थाने में जगह खाली होगी, वहीं शासन को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अलीनगर थाने की इस नीलामी प्रक्रिया से ही 25 लाख 96 हजार की आमदनी हुई है।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा बोली लगाने वाले लोग मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*