बिहार में शराब तस्करी करने वाली 6 महिलाएं अरेस्ट, मुगलसराय पुलिस ने भेजा जेल
मुगलसराय पुलिस ने की महिलाओं की गिरफ्तारी
6 बैग में अवैध अग्रेजी शराब व बीयर बरामद
बिहार की रहने वाली महिलाएं तस्करी में हो गयी हैं शामिल
बिहार में शराबबंदी के चलते बॉर्डर इलाकों से शराब तस्करी की घटनाएं बढ़ गई है। पुरुषों पर पुलिस की नकेल कसे जाने के बाद अब महिलाएं शराब तस्करी के मामले में सक्रियता से शामिल हो गई हैं। चंदौली जनपद की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान इनको पकड़ा तो पता चला कि अब बिहार की रहने वाली महिलाएं किसी अन्य बहाने से जनपद चंदौली में आती हैं और मुगलसराय तथा आसपास के इलाकों से शराब लेकर बिहार की ओर जाती हैं। ट्रेन तथा अन्य वाहनों से बिहार में महिलाओं के द्वारा शराब तस्करी की जा रही है। इसी मामले में 6 महिलाओं को अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सुभाष पार्क के सामने सड़क के किनारे से कुल 86.5 लीटर अवैध शराब व बीयर के साथ कुल 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं बिहार की रहने वाली हैं। पुलिस ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पकड़ी गयी महिलाओं की डिटेल जानकारी
1-सोनी देवी W/O संजय कुमार निवासी कोचार थाना बारुन जिला औरंगाबाद उम्र करीब 26 वर्ष उनकी बैग से कुल 28 किंगफिसर एक्सट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियर 500 ML,
2- खुशबू W/O राजेश पासवान R/O बढौना थाना गुरुवा जिला गया (बिहार) उम्र करीब 28 वर्ष उऩकी बैग से 13 किंग फिसर एक्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियर 500 ML व 12 रायल स्टेज सुपर विस्की सिन्स 1857 मात्रा 750 ML,
3- राधिका देवी W/O राजेश चौधरी निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 29 वर्ष उनके बैग से कुल 32 किंगफिसर एक्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियर 500 ML,
4- प्रिति देवी W/O राजा निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार राज्य उम्र करीब 26 वर्ष उनकी बैग से कुल 28 किंग फिसर एक्ट्रा स्पेशल स्ट्रांग बियार 500 ML,
5- फूलमती W/O विश्वनाथ निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार राज्य उम्र करीब 40 वर्ष उनकी बैग कुल 12 रायल स्टेग सुपर विस्की सीन्स 1857 मात्रा 750 ML,
6- सुनीता देवी W/O राम आशीष निवासी डलमिया नगर थाना डलमिया नगर जनपद रोहतास बिहार राज्य उम्र करीब 30 वर्ष उनकी बैग से कुल 24 रायल स्टेग सुपर विस्की सीन्स 1857 मात्रा 750 ML।
नाम पता अभियुक्तगण-
1.सोनी देवी W/O संजय कुमार निवासी कोचार थाना बारुन जिला औरंगाबाद उम्र करीब 26 वर्ष
2.खुशबू W/O राजेश पासवान R/O बढौना थाना गुरुवा जिला गया (बिहार) उम्र करीब 28 वर्ष
3.राधिका देवी W/O राजेश चौधरी निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 29 वर्ष
4. प्रिति देवी W/O राजा निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार राज्य उम्र करीब 26 वर्ष
5. फूलमती W/O विश्वनाथ निवासी कोचर थाना बारुन जनपद औरंगाबाद बिहार राज्य उम्र करीब 40 वर्ष
6.सुनीता देवी W/O राम आशीष निवासी डलमिया नगर थाना डलमिया नगर जनपद रोहतास बिहार राज्य उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह सिंह, दुलहीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल यशवंत चौधरी, महिला कांस्टेबल कुसुम शामिल थीं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






