सदगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज का 78वां जन्मोत्सव मनाया गया
योग साधना से मनोनिग्रह पर संतोष अग्रवाल ने डाला प्रकाश
विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में आयोजन
सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज का 78वां पावन जन्मोत्सव
चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित रामजानकी मंदिर के समीप विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में द्वितीय परंपरा सदगुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज का 78वां पावन जन्मोत्सव सोमवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने सदगुरुदेव के चरणों में माला और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विहंगम योग संस्थान के युवा प्रचारक और योग प्रशिक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा कि सदगुरु स्वतंत्रदेव जी महाराज वर्तमान समय में विहंगम योग के आध्यात्मिक ज्ञान के प्रमुख प्रवर्तक हैं। उनका दिव्य व्यक्तित्व और करुणामयी स्वभाव शिष्यों को जीवन के बंधनों से मुक्ति की ओर ले जाता है।
संतोष अग्रवाल ने विहंगम योग की वैज्ञानिक ध्यान-साधना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "आज समाज में फैली अनेक विसंगतियों का मूल कारण मन का अनियंत्रित होना है। योग की साधना से मन को सहज ही संयमित किया जा सकता है। मनोनिग्रह ही जीवन का परम उत्कर्ष है।"
कार्यक्रम के दौरान भजन, सोहर और आध्यात्मिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ हुईं। समापन सदगुरु वंदना, आरती, शांति पाठ और महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया।
इस आयोजन में अखिल सिंह, मनोज सिंह, रमाकांत जी, सुनीता सिंह, जनार्दन सिंह, समृद्धि सिंह, मीना गुप्ता, केशव अग्रहरी, राममोहन अग्रहरि और राजेश सिंह समेत अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






