DDU होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी सीट, 15 अगस्त तक करवा सकते हैं रिजर्वेशन
रक्षाबंधन पर रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखकर किया फैसला
कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान यात्रियों को मिलेगी राहत
जानिए कहां-कहां से चलेंगी ये 8 ट्रेनें
चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अब ये सभी ट्रेनें 15 अगस्त तक अपनी सेवाएं जारी रखेंगी। यह निर्णय त्योहारों, छुट्टियों और भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए लिया गया है।
किन ट्रेनों की सेवा बढ़ाई गई
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया, दानापुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा से दिल्ली के लिए, धनबाद से जम्मूतवी के लिए और चंड़ीगढ़ व राजगीर से हरिद्वार व उधमपुर के लिए चल रही ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है। ये सभी ट्रेनें डीडीयू जंक्शन होकर गुजरती हैं, जिससे चंदौली जिले के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल
- गाड़ी संख्या 03697 गया-दिल्ली स्पेशल: अब 15 अगस्त तक हर रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी।
- गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल: आनंद विहार से 16 अगस्त तक सोमवार छोड़कर शेष छह दिन चलेगी।
- गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल: गया से 3 और 10 अगस्त को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल: आनंद विहार से 4 और 11 अगस्त को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल: दानापुर से 3 और 10 अगस्त को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल: आनंद विहार से 4 और 11 अगस्त को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल: मुजफ्फरपुर से 9 अगस्त को चलाई जाएगी।
- गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: 3 और 10 अगस्त को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03223 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल: हर शुक्रवार को 15 अगस्त तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल: हर शनिवार को 16 अगस्त तक चलाई जाएगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे के इस फैसले से दिल्ली, हरिद्वार, जम्मूतवी और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से सावन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों की संख्या में इज़ाफा होता है, जिसे देखते हुए यह निर्णय यात्रियों की सहूलियत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






