जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नियामताबाद के शिक्षामित्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा को अध्यापकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बच्चों को सींचने और संवारने का करते हैं।
 

चन्दौली जिले में आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन के नियामताबाद के ब्लॉक अध्यक्ष सफल सिंह के साथ शिक्षामित्रों ने मिलकर नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव को ब्लॉक के शिक्षा मित्रों ने पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


आप को बता दें कि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने कहा कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालय की रीढ़ हैं। शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा को अध्यापकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बच्चों को सींचने और संवारने का करते हैं। सफल सिंह ने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन में विशेष ध्यान रखा जाएगा।


इस मौके पर जिला प्रभारी विष्णू  पटेल  ,संगठन मंत्री चंद्रशेखर ब्लॉक महामंत्री गोविंद पटेल, अशोक, सरोज, कमला,  कुंदन, सुमन तिवारी, माधुरी, कुसुम दीक्षित, राजकुमारी, चंद्रलता, चंचल पाठक कार्यक्रम का आयोजन उमेश दूबे की देखरेख में संपन्न हुआ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*