जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नियामताबाद के खंड विकास अधिकारी ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण

शासन की मंशा है कि किसानों का धान समय से खरीदा जाए और उनका भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए। 
 

बीडीओ राहुल सागर ने किया औचक निरीक्षण

 पांडेपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

खरीद व भुगतान का लिया जायजा

चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र पांडेपुर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र का खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर किसी किसान ने कोई शिकायत नहीं की।

BDO Rahul Sagar

इस दौरान खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर प्रभारी ज्ञान प्रकाश वर्मा से धान खरीदारी हेतु विस्तृत रूप से जानकारी ली और वहां पर उपस्थित किसानों से धान क्रय हेतु जानकारी पूछी और कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप अवश्य हमें जानकारी दें। क्योंकि शासन की मंशा है कि किसानों का धान समय से खरीदा जाए और उनका भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए। 

वहीं क्रय केंद्र प्रभारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि अब तक दस हजार सौ कुंतल धान की खरीदारी की जा चुकी है और भी किसानों के धान की खरीदारी जारी रहेगी। 

इस मौके पर पचोखर ग्राम प्रधान महेंद्र लाल श्रीवास्तव, डॉ महेश लाल जायसवाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*