जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महादेवी भारत गैस एजेंसी का आयोजन, CO अनिरुद्ध सिंह ने अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रअधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह शामिल हुए। वही जरूरतमंदों को अपने हाथों से सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कंबल वितरण किया।
 

पचोखर गांव में मकर संक्रांति का आयोजन

असहाय व जरूरतमंदों को बांटे कंबल

CO अनिरुद्ध सिंह ने बांटे कंबल

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र पचोखर गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को सीओ अनिरुद्ध सिंह ने असहाय व जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल वितरण किया। मौके पर गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों ने कंबल पाकर काफी खुशी जाहिर की।

Bharat Gas agency

आपको बता दें कि महादेवी भारत गैस एजेंसी की तरफ से दिव्यांग व जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रअधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह शामिल हुए। वही जरूरतमंदों को अपने हाथों से सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कंबल वितरण किया। मौके पर गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों ने कंबल पाकर काफी खुशी जाहिर की। वही सीओ साहब को आशीर्वाद दिया।

Bharat Gas agency

कार्यक्रम में जैसे ही सीओ साहब पहुंचे उन्होंने देखा कि कुछ लोग जमीन बैठी है उन्होंने तुरंत कुर्सी इंतजाम कराया और उन लोगों को कुर्सी पर बैठाया। जब सीओ साहब कुर्सी पर बैठे तो उनके सामने नाश्ता लगाया गया। तो उन्होंने तुरंत अपना नाश्ता अपने सामने बैठे असहाय व जरूरतमंदों को दे दिया। इतना ही नहीं सीओ साहब को जिस साल देकर सम्मानित किया गया था वह भी साल उन्होंने गरीबों को दान करते हुए कहा कि खाली हाथ आया हूं खाली हाथ जायेगे। सिर्फ मोहब्बत ले जाएंगे। सीओ साहब जब कंबल बांट रहे थे तो वहां उन्होंने देखा कि कुछ महिलाओं के आंख से आंसू टपक रहा था। उन्होंने महिलाओं से पूछा तो आंख को लेकर अपनी समस्या बताने लगी। किसी को मोतियाबिंद ,किसी को सर दर्द की की दिक्कत,किसी को चश्मा की दिक्कत थी। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि महिलाओं की आंख चेक करें, अगर उनकी आंख ठीक नहीं होने पर कहा कि एक लिस्ट बना लीजिए जिसका ऑपरेशन व दवा हम कराएंगे। वहीं दिव्यांगों को देख कर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इन लोगों को बैटरी ई रिक्शा की जरूरत है। इनको जल्द बैटरी ई रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा।

Bharat Gas agency

इस अवसर पर महादेवी भारत गैस एजेंसी के वितरक भोला बिंद ने कहा कि सीओ साहब को  मानवता देखने को अधिकारियों में बहुत कम मिलती है। जो इनके अंदर यह खूबी है। इस दौरान राणा प्रताप, श्यामा , मोती बिंद, गणेश प्रसाद, ठाकुर प्रसाद,सद्दाम हुसैन महेंद्र भारती, अभिषेक,सुखेंद्र ,बिहारी लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*