जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देव भट्टाचार्य लगातार दूसरी बार बने रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देव भट्टाचार्य अध्यक्ष व सतीश गुप्ता महामंत्री चुने गए।
 

देव भट्टाचार्य अध्यक्ष व सतीश गुप्ता बने महामंत्री

उद्यमियों की हितों की रक्षा का संकल्प

संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन 

चंदौली और वाराणसी जिले की सीमा पर बने रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को औद्योगिक परिसर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देव भट्टाचार्य अध्यक्ष व सतीश गुप्ता महामंत्री चुने गए।

इनके अलावा कृष्ण गोपाल सिंह संरक्षक, जितेंद्र कुमार सिंह व चंदेश्वर जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरिवंश सिंह व दिनेश राय उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर केजरीवाल सचिव, परेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार यादव संयुक्त सचिव, श्याम किशोर अग्रवाल व पवन जायसवाल मंत्री, अमित गुप्ता संगठन मंत्री और पंकज बिजलानी कोषाध्यक्ष चुने गए। प्रबंध समिति सदस्य के लिए राजेश कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, योगेश जैन, भरत जोतवानी, संजय लखवानी व ओम प्रकाश जायसवाल मनोनीत हुए। 

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन पूर्वांचल का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। एसोसिएशन पूर्वांचल के प्रत्येक उद्यमी का साथ देने व हर संभव मदद करने को तत्पर रहेगा। यहां की समस्याओं को दूर करने के लिए और उद्यमियों की हितों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस मौके पर मनोज तिवारी, जगन्नाथ घोष, राम सिंह, अखिलेश यादव, रामसागर, अरविंद सिंह, संजय लखवानी, सुरेंद्र राय, जितेंद्र पांडेय ,सुनील जैन, शांतिलाल जैन, प्रशांत गुप्ता, आरएस विश्वकर्मा, जयप्रकाश पांडेय, अविनाश रूँगटा, अनूप साहू, सत्यवीर साहू, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र बहल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*