जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

श्री सेवा संस्था ने दिव्यांग खिलाड़ियों को किया सम्मानित,जीत के बाद बढ़ाया मनोबल

संस्था के द्वितीय उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ियों को हमारी संस्था समय-समय पर उत्साहवर्धन करती रहेगी। बताया कि बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम को तीन जीरो से हराकर धूल चटाने का कार्य किया।
 

चंदौली जिले के बिहार के जहानाबाद में हुए सद्भावना कप जीतने पर उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के स्थानीय पांच खिलाड़ियों को सोमवार को पीडीडीयू नगर में श्री सेवा सामाजिक संस्था ने स्वागत व सम्मान किया। और उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामना की।

Divyang Team

इस दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि सद्भावना कप 2022 5-6 नवंबर जहानाबाद बिहार में आयोजित किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम व बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच जहानाबाद लखावर स्टेडियम में 3 ट्वेंटी मैच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम 3-0 से बिहार को पराजित कियाI जिस के उपलक्ष में इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को हमारी संस्था द्वारा सबका स्वागत और सम्मान किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा कि यह जनपद और संस्था के लिए गौरव की बात है कि हमारे 5 प्रतिभावान खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयनित हुए हैं इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा बिहार में मनवा कर सद्भावना का पद जीतने का कार्य किया है। इन्हें हार्दिक बधाई और ढेर सारा आभार। संस्था के द्वितीय उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ियों को हमारी संस्था समय-समय पर उत्साहवर्धन करती रहेगी। बताया कि बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम को तीन जीरो से हराकर धूल चटाने का कार्य किया।

उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान चंदन कुमार सिंह निवासी बरठा चंदौली के नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें जनपद चंदौली के चार खिलाड़ी और शामिल रहे विजय कुमार सिंह भिखारीपुर, सुजीत केसरी जगदीशसराय, वसीम खान नई बस्ती, व अमित यादव चहनिया इन सभी खिलाड़ियों  द्वारा टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका रही जनपद सहित उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के मंत्री आलोक सिंह,अशोक कानूड़िया, डॉ मनोज सिंह , राजेश सेठ, संजय शर्मा, नारायण सिंह यादव राकेश मौर्या, आदर्श श्रीवास्तव ,सुमित विश्वकर्मा,बासुदेव यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*