जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

श्री सेवा सामाजिक संस्था ने आर्थिक मदद देकर बचायी महेन्द्र पटेल की मां की जान

संस्थापक ने संस्था के 56 सम्मानित दानवीर सदस्यों से अपील की और मात्र 15 मिनट में ही ₹70,000 की व्यवस्था हो गई और बीएचयू में ऑपरेशन होने के बाद पैसे का भुगतान भी कर दिया गया। 
 

चन्दौली जिले के मुगलसराय की जानी-मानी संस्था श्री सेवा सामाजिक संस्था ने जिसने अभी तक सैकड़ों लोगों को भिन्न-भिन्न रूपों में आर्थिक सहयोग प्रदान करके उन्हें जीवनदान देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। पड़ाव के चौरहट निवासी पत्रकार महेंद्र पटेल, जिनकी माता  का आज 10 दिन पूर्व प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। इस दौरान उनके सारे पैसे खत्म हो चुके थे। अचानक चिकित्सकों ने दो से ढाई लाख रूपए का डिमांड किया और कहा कि हार्ट का ऑपरेशन ही इनका बचाव है। यह सुनकर महेंद्र पटेल परेशान हो गए थे। उनके पास जो भी कुछ उनके पास था, वह पिछले 4 दिनों से चिकित्सालय में दे चुके थे।

कहा जा रहा है कि उन्होंने आनन-फानन में बीएचयू के एचओडी डॉक्टर ओम शंकर से वार्ता की। उन्होंने इनकी गरीबी को समझ कर बुलाया और इलाज के लिए मां को भर्ती करा लिया। मगर फिर वही सवाल कि वहां भी ₹90 हजार खर्च बताया गया। हालांकि यह 2 लाख की अपेक्षा काफी कम था। तब इन्होंने राहत की सांस ली। मगर पैसे की खोज में इधर उधर अपनी मां की जान बचाने के लिए भटकते रहे।

मदद करने वाली इस संस्था के बारे में पहले कुछ लोगों को जानकारी थी। इन्होंने इस संस्था के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर ओपी सिंह से वार्ता कर मदद के लिए गुहार लगाई। इसकी जानकारी संस्था को दी। जांच के लिए संस्था के संरक्षक व अध्यक्ष सतीश जिंदल ने संस्था के मुख्य प्रवक्ता आशाराम यादव को लगाया। 24 घंटे के अंदर स्थिति साफ हो गई कि अगर इनकी माता की मदद की जाए तो उन्हें जीवनदान मिल सकता है। परिणाम वही हुआ। संस्थापक ने संस्था के 56 सम्मानित दानवीर सदस्यों से अपील की और मात्र 15 मिनट में ही ₹70,000 की व्यवस्था हो गई और बीएचयू में ऑपरेशन होने के बाद पैसे का भुगतान भी कर दिया गया। 

इसके बाद महेन्द्र पटेल की मां को इलाज के बाद वहां से पिछले 30 अगस्त को छुट्टी भी मिल गई और 31 अगस्त को चौरहट महेंद्र पटेल की माता को देखने के लिए संस्था के सम्मानित संरक्षक आलोक सिंह, चिकित्सक डॉ मनोज सिंह, डॉक्टर ओपी सिंह, आशाराम यादव साथ में गये। उस पीड़ित माता का कुशल क्षेम पूछा और आशीर्वाद लिया और महसूस किया कि किसी को जीवनदान देने से बड़ा पैसे का महत्व नहीं होता है। 

 श्री सेवा सामाजिक संस्था ने सामाजिक कार्यों के बल पर पूरे पूर्वांचल में अपना एक स्थान बना रखा है। इसके लिए संस्था के सभी सम्मानित सदस्य बधाई के पात्र हैं। पत्रकार महेंद्र पटेल के परिजन उनकी माता की दुआएं सभी संस्था के सदस्यों को अवश्य लगेंगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*