जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सोशलिस्ट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मनाई जयंती

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव बतौर शिक्षक अध्यापन करते थे। कहा कि करहल के जैन इंटर कालेज कालेज में उन्होंने 1955 से 59 तक पढ़ाई की। वही 1963 में वे उसी विद्यालय में सहायक अध्यापक नियुक्त हो गए।
 

 सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती

लालता प्रसाद इंटर कालेज में हुआ आयोजन

चन्दौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र जगदीशपुर भटरिया स्थित लालता प्रसाद इंटर कालेज में मंगलवार को सोशलिस्ट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन सेवा से सम्बद्ध शिक्षकों ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। इसमें उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई।

Mulayam singh yadav


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव बतौर शिक्षक अध्यापन करते थे। कहा कि करहल के जैन इंटर कालेज कालेज में उन्होंने 1955 से 59 तक पढ़ाई की। वही 1963 में वे उसी विद्यालय में सहायक अध्यापक नियुक्त हो गए। वे सामाजिक विज्ञान के अध्यापक रहे। वे विषय में रोचकता लाने में माहिर थे। बच्चों की पिटाई के वे सख्त विरोधी थे। वे मानते थे कि पिटाई से बच्चों का बौद्धिक विकास रुक जाता है। डॉ लोहिया के आंदोलन में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए। कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किया है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय यादव, प्रमोद कुमार, जयन्त सिंह, प्रेमचन्द्र सिंह, कपिलदेव, सत्य प्रकाश, चन्द्र जीत यादव, सुनील कुमार सिंह, रिंकू यादव, संजय कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, सुरेशचन्द्र यादव, जितेन्द्र सिंह, मृत्युन्जय नारायण सिंह, संजय यादव, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*